शुक्रवार, 5 मार्च 2010
तिमिर हरणी - भाग 4
टिमरनी और टिमरनी के निवासियोँ की उन्नति मेँ यहाँ के राधास्वामी हाई स्कूल का अविस्मरणीय योगदान है । इस स्कूल की स्थापना सन 1929 मेँ हुई थी । इसके पहले यहाँ केवल एक प्राथमिक शाला ही थी जो शंकर मन्दिर के पास स्थित भवन मेँ लगती थी । आज भी यह स्कूल उसी प्राचीन भवन मेँ लगता है , यह बात अलग है कि अब इसका दर्जा मिडिल स्कूल का हो गया है और इसके परिसर मेँ कुछ नए कक्षोँ का निर्माण भी हो गया है । बाद मेँ एक कन्या प्राथमिक शाला भी खुल गई जो दत्त मन्दिर के पीछे एक पुराने भवन मेँ लगती थी । इस भवन का अब कोई अस्तित्व नहीँ बचा है । अब यहाँ केवल मैदान है जो आजकल महावीर ग्राउण्ड के नाम से जाना जाता है और अब यहाँ धार्मिक और सामाजिक आयोजन होते रहते हैँ । उस समय आगे की पढ़ाई के लिए केवल हर दृष्टि से सक्षम लोग ही अपने बच्चोँ को बाहर भेज सकते थे । इस प्रकार उच्च शासकीय शिक्षा की तत्कालीन व्यवस्था से टिमरनी के लोग लगभग वंचित ही रहते थे । ऐसे समय मेँ हंसकुमार नामक एक उच्च शिक्षित विद्वान आगरा से टिमरनी आए । वे जंगल के ठेकेदार थे , उन्होँने टिमरनी के पास के जंगलोँ का ठेका लिया हुआ था । अँग्रेज अधिकारियोँ के साथ उनके बहुत ही अच्छे सम्बंध थे । टिमरनी का वातावरण उन्हेँ कुछ ऐसा भाया कि वे यहीँ के होकर रह गए । यहाँ के प्रतिष्ठित लोगोँ के साथ उनका उठना - बैठना था । हंसकुमार दयालबाग आगरा के राधास्वामी सत्संग नामक सम्प्रदाय के अनुयायी थे । इस सम्प्रदाय के पाँचवे गुरु सर साहब जी महाराज थे जिन्हेँ आदर से सभी हुजूर साहब कहते थे । वे संभवत: हंसकुमार जी के बड़े भाई थे । हंसकुमार जी ने हुजूर साहब को टिमरनी आने का आग्रह किया । इस प्रकार हुजूर साहब का टिमरनी मेँ शुभ आगमन हुआ । टिमरनी के गण्यमान्य सज्जनोँ की एक बैठक हंसकुमार जी ने आयोजित की जिसमेँ हुजूर साहब भी उपस्थित हुए । इस बैठक मेँ टिमरनी मेँ शिक्षा की जरूरत पूरी करने के लिए हाई स्कूल खोलने की आवश्यकता पर चर्चा हुई । टिमरनी के तत्कालीन परम्परावादी लोगोँ ने यहाँ हाई स्कूल खोले जाने का पुरजोर विरोध किया । तब हुजूर साहब ने हंसकुमार जी से कहा कि जब यहाँ के लोग नहीँ चाहते तो आप क्योँ हाई स्कूल खोलने की ज़िद कर रहे हैँ । तब हंसकुमार जी ने कहा कि ये लोग शिक्षा के महत्व को समझ नहीँ पा रहे हैँ और इसीलिए यहाँ हाई स्कूल शुरु किए जाने की जरूरत है । हंसकुमार जी के अकाट्य तर्कोँ से सहमत होते हुए हुजूर साहब ने अन्त मेँ हाई स्कूल प्रारंभ करने की अनुमति दे दी । इस प्रकार 1929 मेँ टिमरनी मेँ राधास्वामी हाई स्कूल की स्थापना हुई । समय गवाह है कि हंसकुमार जी की सोच कितनी दूरगामी थी । आज इस स्कूल से पढ़कर निकले विद्यार्थियोँ ने देश के विभिन्न क्षेत्रोँ मेँ प्रतिष्ठित पदोँ पर कार्य करते हुए राष्ट्र और समाज की अभूतपूर्व सेवा की है । प्रारंभ मेँ इस स्कूल की कक्षाएँ रेल्वे फाटक के पास स्थित राजा बरारी एस्टेट के तत्कालीन टीन शेडोँ मेँ लगा करती थीँ । अब इस स्कूल को एक विशाल परिसर और भवन की दरकार थी । हंसकुमार जी ने अपनी ऊँची पहुँच और वाकपटुता से स्कूल के लिए रेल्वे स्टेशन और बस्ती के बीच स्थित एक खेत हासिल किया जहाँ 1932 मेँ राधास्वामी हाई स्कूल की बहुत ही ख़ूबसूरत और बेजोड़ इमारत तामीर हुई । ऐसा कहते हैँ कि इस नायाब भवन का मानचित्र स्वयं हंसकुमार जी ने तैयार किया था । इस इमारत का निर्माण हंसकुमार जी ने स्वयं अपनी देखरेख मेँ करवाया था । इसकी एक - एक ईँट पर हंसकुमार जी का संक्षिप्त नाम H K अंकित है । यूँ तो हंसकुमार जी ने समाज की भलाई के अनेक कार्य टिमरनी मेँ किए हैँ लेकिन राधास्वामी हाई स्कूल की स्थापना करके उन्होँने जो महान कार्य किया है उसके लिए उन्हेँ हमेशा याद रखा जायेगा । टिमरनी के लोग उनके इस उपकार के लिए सदैव ऋणी रहेँगे । टिमरनी के पुराने लोग आज भी हंसकुमार जी को भावुक होकर याद करते हैँ । कहते हैँ कि तब टिमरनी मेँ अँग्रेजी बोलने और समझने वाले केवल दो ही लोग थे एक हंसकुमार जी और दूसरे श्री जगन्नाथराव जी मुजुमदार । तब यदि किसी के यहाँ तार ( टेलीग्राम ) आता था तो इसका यही अर्थ होता था कि किसी की मौत हो गई है । तार मिलते ही घर मेँ कोहराम मच जाता था । तब अँग्रेजी मेँ लिखे हुए उस तार को पढ़वाने के लिए इन्हीँ दो सज्जनोँ के पास जाना पड़ता था । कई बार तार मेँ किसी खुशी की ख़बर भी होती थी लेकिन जब तक उसे इनसे पढ़वाया जाता था तब तक घर मेँ मातम का ही माहौल रहता था । एक समय था जबकि टिमरनी मेँ किसी के पास सायकल भी नहीँ थी ऐसे समय मेँ हंसकुमार जी के पास मोटरकार हुआ करती थी । चूँकि हंसकुमार जी का जंगलोँ के ठेके का काम था और इस कारण उन्हेँ राजा बरारी के जंगलोँ मेँ बार - बार जाना - आना पड़ता था इस कारण वे मोटरकार रखते थे । बच्चे उनकी मोटरकार को देखने के लिए दौड़ा करते थे । उस जमाने मेँ हंसकुमार जी ने टिमरनी से राजाबरारी के जंगल तक टेलीफोन की लाइन अपने स्वयं के खर्चे से डलवाई थी जिसके तारोँ के लिए लकड़ी की बल्लियाँ खड़ी की गई थीँ । आज कम्प्यूटर और मोबाइल फोन के युग मेँ ये बातेँ अविश्वसनीय भले ही लगेँ मगर हक़ीकत तो यही है । कहते हैँ कि उस जमाने मेँ टिमरनी के हर छोटे - बड़े काम मेँ केन्द्रीय भूमिका हंसकुमार जी की ही होती थी । टिमरनी की नदी के पुल का निर्माण भी हंसकुमार जी की ही देन है जिसे राधाबाई का पुल कहते हैँ । इस पुल के निर्माण से नदी की बाढ़ का पानी गाँव मेँ घुसना बन्द हो गया वरना पहले सारा गाँव जलमग्न हो जाया करता था और हर साल लोगोँ को बड़ी परेशानी और नुकसान उठाना पड़ता था ।
रविवार, 28 फ़रवरी 2010
बुरा न मानो होली है !
जब सबके ही मुँह
काले होँ ,
फिर किसका मुँह
हम लाल करेँ ?
इस असमंजस मेँ बैठे हैँ ,
किस रंग का
इस्तेमाल करेँ ?
- रमेश दीक्षित , टिमरनी
सभी मित्रोँ , परिचितोँ ,
शुभ - चिन्तकोँ , और परिजनोँ को होली के रंग - बिरंगे पर्व की हार्दिक शुभ - कामनाएँ

बुधवार, 10 फ़रवरी 2010
श्री उत्तमसिँह सोनकिया
कल 9 फरवरी को सुबह मोबाइल की घण्टी सुनकर नीँद खुली । भाई सुरेन्द्र धनगर ने यह मनहूस ख़बर दी कि रात को टिमरनी के पूर्व विधायक श्री उत्तमसिंह सोनकिया का हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया है । एक धक्का सा लगा , मन मेँ अनेक विचार आने लगे । अभावोँ मेँ पला , संघर्षोँ से खेला एक अत्यन्त सहज - सरल व्यक्ति समाजसेवा के क्षेत्र मेँ काम करते हुए पहले टिमरनी नगर पंचायत का पार्षद और फिर टिमरनी का विधायक बना । वे एक मिलनसार और जमीन से जुड़े इंसान थे । मैँ उन्हेँ छात्र जीवन से ही जानता था । वे स्वभाव से गम्भीर दिखते थे लेकिन विनोदप्रिय भी थे । धर्म और ईश्वर मेँ उनकी अगाध श्रद्धा थी । वे टिमरनी के अब तक के सभी विधायकोँ मेँ अकेले ऐसे विधायक थे जो टिमरनी के ही निवासी थे । पिछले एक सप्ताह मेँ टिमरनी पर यह दूसरा वज्रपात था । इसके पूर्व युवा व्यवसायी भाई मुकेश जैन एक सड़क हादसे का शिकार होकर हमसे बिछुड़ गए । दोनोँ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ।
रविवार, 31 जनवरी 2010
तिमिर हरणी
' तिमिर हरणी ' श्रृंखला का तीसरा भाग आज आपके समक्ष प्रस्तुत है । पहले और दूसरे भाग मेँ ' टिमरनी ' के नाम और उसकी प्राचीनता की चर्चा की गई थी । इस श्रृंखला मेँ रुचि रखने वाले होशंगाबाद निवासी युवा कवि और ' सरल - चेतना ' पत्रिका के सम्पादक भाई हेमन्त रिछारिया ने मुझे कुछ महत्वपूर्ण और उपयोगी सुझाव दिए हैँ । उनके सुझावोँ पर अमल करते हुए इस श्रृंखला को लिखने का प्रयत्न करूँगा । मैँ भाई हेमन्त रिछारिया को उनके सुझावोँ के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ ।
टिमरनी मेँ जो गढ़ी है उसके मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर आगे एक छोटा सा प्राचीन गणेश जी का मन्दिर है । इस मन्दिर के गर्भ गृह मेँ लगभग रेँगकर ही प्रवेश किया जा सकता है । गर्भ गृह अत्यंत संकीर्ण होने से इसके अन्दर एक बार मेँ केवल एक व्यक्ति ही भली भाँति पूजा अर्चना कर सकता है । यह मन्दिर लगभग छुपा हुआ है । बाहर से देखने पर यह एक छोटा सा मकान जैसा दिखाई देता है । अनभिज्ञ व्यक्ति बाहर से देखकर इसे घर ही कहेगा । गणपति की साधना - आराधना करने वालोँ के लिए यह एक आदर्श स्थान है । कहा जाता है कि टिमरनी मेँ गणेश जी का यह सबसे प्राचीन और अत्यंत सिद्ध मन्दिर है तथा यहाँ साधना करने से साधक को कई गुना फल प्राप्त होता है । कभी इस मन्दिर के ओसारे मेँ ब्राह्मण बटुक भगवान गणेश की साक्षी मेँ वेदाध्ययन किया करते थे और अनेक विद्वान पण्डित उन्हेँ धर्म , ज्योतिष और शास्त्रोँ की उच्च कोटि की शिक्षा दिया करते थे जिसके कारण टिमरनी विद्वानोँ की नगरी के रूप मेँ जानी जाती थी । वेदाध्ययन की यह परम्परा काल और परिस्थितियोँ के चलते आगे नहीँ चल सकी लेकिन यह स्वाभाविक ही है कि जिस प्रांगण मेँ कभी वेदोँ के स्वर गूँजे होँ वह तो सिद्ध स्थान होगा ही । कालान्तर मेँ इस स्थान पर राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रेमियोँ ने अपनी साहित्यिक गतिविधियाँ प्रारंभ कर दीँ । इन साहित्यिक हलचलोँ के आज़ादी के बाद तक चलने की जानकारी मिलती है । आज़ादी के पूर्व साहित्य की चर्चाओँ और कार्यक्रमोँ का एक केन्द्र बालाजी का मन्दिर भी हुआ करता था । जहाँ आजकल विनोद कुमार गुलाबचन्द जैन की हार्डवेयर की दूकान है वहाँ कभी एक अत्यन्त समृद्ध पुस्तकालय और वाचनालय हुआ करता था । यह जगह भी टिमरनी के कुछ विशेष आयोजनोँ और बैठकोँ के लिए निश्चित थी । एक पुस्तकालय और वाचनालय गढ़ी के प्रवेश द्वार के दायीँ ओर स्थित भवन मेँ भी चला करता था । इन सभी स्थानोँ पर साहित्यिक , सांस्कृतिक और स्वतंत्रता के आन्दोलनोँ से सम्बधित राजनैतिक गतिविधियाँ साथ - साथ चला करती थीँ । साहित्यिक कार्यक्रमोँ मेँ तब कवि गोष्ठियाँ ही प्रमुख रूप से होती थीँ । इन कवि गोष्ठियोँ मेँ तब ' समस्यापूर्ति ' का खूब चलन था । एक पंक्ति या फिर एक शब्द दे दिया जाता था जिसका उपयोग प्रत्येक कवि को अपनी कविता मेँ करना होता था । समस्यापूर्ति के लिए कवि गण अपनी सम्पूर्ण क्षमता और योग्यता का परिचय देते हुए श्रेष्ठ कविताएँ रचते थे जिनमेँ अधिकतर कवित्त या सवैया छन्द होते थे । समस्यापूर्ति के लिए दी गई ' पेड़ हिलै पै हिलै नहीँ पत्ता ' और ' जल छोड़ के मछली वृक्ष चढ़ी ' जैसी पंक्तियाँ अनेक पुराने बुजुर्गोँ को आज भी अच्छी तरह से स्मरण हैँ । कौन कवि किस चतुराई से समस्या की पूर्ति करके लाता है इसकी जिज्ञासा सभी को हुआ करती थी और इसीलिए इन गोष्ठियोँ मेँ कवियोँ के अलावा श्रोताओँ की भी अच्छी खासी उपस्थिति रहती थी । साहित्य और मातृभाषा के प्रति समर्पित कुछ उत्साही युवक तब एक हस्तलिखित पत्रिका ' मित्र ' का प्रतिमाह प्रकाशन करते थे । प्रत्येक अंक का सम्पादक अलग होता था । इसमेँ लेख , कविताएँ , कहानियाँ , व्यंग्य लेख , चित्रकला , व्यंग्य चित्र और सम्पादकीय आदि वो सब कुछ होता था जो एक श्रेष्ठ साहित्यिक पत्रिका के लिए लाजिमी होता है । इस हस्तलिखित पत्रिका का एक दुर्लभ अंक मेरे पास जीर्ण -शीर्ण अवस्था मेँ मौजूद है जिसे मैँने धरोहर की तरह सँभालकर रखा है । इस पत्रिका के अन्य अंक टिमरनी मेँ कुछ परिवारोँ मेँ पुराने कागज पत्रोँ के बीच पड़े हो सकते हैँ । मेरे जैसे व्यक्ति के लिए यदि ये चीजेँ खजाना हैँ तो किसी और के लिए इनकी अहमियत रद्दी से अधिक नहीँ । आवश्यकता है ऐसे दुर्लभ दस्तावेजोँ को ढूँढने और उन्हेँ सहेजने की । पर इसके लिए समय , श्रम और लोगोँ के रचनात्मक सहयोग की दरकार है । अन्यथा ये अनमोल धरोहर काल के गाल मेँ समाहित हो सकती है । इस हस्तलिखित पत्रिका ' मित्र ' का जो अंक मेरे पास उपलब्ध है वह सन 1932 का है । इस अंक मेँ प्रकाशित रचनाओँ और रचनाकारोँ के बारे मेँ मैँ आगे चर्चा करूँगा ।
....क्रमश:

सोमवार, 11 जनवरी 2010
महँगाई मार गई
वो जमाना लद गया जब महँगाई अर्थशास्त्र के माँग और पूर्ति के नियम के अनुसार बढ़ती या घटती थी । अब तो महँगाई मंत्रियोँ के बयानोँ से बढ़ती है । केन्द्र सरकार के एक मंत्री का काम केवल बयान देकर महँगाई को बढ़ाना है । होना तो यह था कि ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान देने वाले मंत्री को लात मारकर बाहर निकाल देना था । पर जिन्हेँ गरीब जनता की चिन्ता के बजाय अपनी और अपनी सरकार की चिन्ता अधिक हो उनसे आप ऐसे नैतिक साहस की अपेक्षा भला कैसे कर सकते हैँ ? कोई बात नहीँ लेकिन याद रहे गरीबोँ की आह मेँ लोहे को भी भस्म करने की ताकत होती है । ये मंत्री ऐसी मौत मरेँगे जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीँ की होगी । उसके पूरे खानदान मेँ कोई दिया बाती लगाने वाला भी नहीँ बचेगा । ये हरामजादे जनता के खून पसीने की कमाई पर ऐश कर रहे हैँ । उन्हेँ भला गरीबोँ की क्या चिन्ता ? मिल मालिकोँ और उद्योगपतियोँ से अरबोँ रुपये चुनावी चन्दा लेकर अनैतिक तरीके से चुनाव जीतकर ये जनता के मालिक बन बैठे हैँ । और अब जनता को अंधाधुंध महँगाई की चक्की मेँ पीस -पीस कर मार रहे हैँ । मैँ और मेरे जैसे असंख्य गरीब लोग भगवान से दिन रात यही प्रार्थना कर रहे हैँ कि बयान दे दे कर महँगाई को बढ़वाने वाले मंत्री का काला मुँह हो जाए और उसको घोर कुम्भीपाक तथा रौरव नर्क की यातनाएँ झेलना पड़े । ऐसी नालायक और दुष्ट सरकार का महा सत्यानाश हो । जय जनता - जय जनार्दन ।
शनिवार, 9 जनवरी 2010
तिमिर हरणी
गत 1 जनवरी को मैँने तिमिर हरणी अर्थात टिमरनी नामक यह लेख श्रृंखला प्रारंभ की थी । उसमेँ मैँने ' टिमरनी ' के नाम के बारे मेँ प्रचलित प्राचीन मान्यताओँ की चर्चा की थी । आज के लेख मेँ ' टिमरनी ' नगर की प्राचीनता की पड़ताल करने का प्रयास करूँगा । कई वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक टिमरनी मेँ सम्पन्न हुई थी जिसमेँ भाग लेने हेतु विश्वविख्यात पुरातत्ववेत्ता डॉ. हरिभाऊ वाकणकर यहाँ पधारे थे । बैठक के विभिन्न सत्रोँ के बीच समय निकालकर वे अपनी रुचि के अनुसार टिमरनी की प्राचीन धरोहरोँ और आसपास बिखरी दुर्लभ पुरा सम्पदा का अन्वेषण करते थे । अपने इसी अन्वेषण के आधार पर उन्होँने टिमरनी के अस्तित्व को छ: सौ वर्षोँ से भी अधिक पुराना प्रतिपादित किया था और इस बारे मेँ एक विस्तृत आलेख लिखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और टिमरनी निवासी मूर्धन्य विद्वान स्वर्गीय भाऊ साहब भुस्कुटे के पास भेजा था । इस आलेख की चर्चा स्व. भाऊ साहब जी ने स्वाभाविक ही कुछ लोगोँ से की थी । इन्हीँ मेँ से किसी सज्जन ने वह आलेख पढ़ने के लिए भाऊ साहब जी से माँग लिया और फिर कभी नहीँ लौटाया । इस प्रकार एक दुर्लभ दस्तावेज किसी लापरवाह व्यक्ति की ग़ैरजिम्मेदाराना हरक़त की भेँट चढ़ गया । स्व. भाऊ साहब भुस्कुटे को अपने देशव्यापी प्रवासोँ की व्यस्तता के चलते यह विस्मृति हो गई कि उन्होँने उक्त आलेख किसे दिया था ? स्वयं भाऊ साहब जी ने इस बारे मेँ एकाधिक बार मुझसे इस बात का उल्लेख किया था ।
टिमरनी का प्राचीन किला , जिसे यहाँ ' गढ़ी ' के नाम से जाना जाता है , भी पुरातात्विक काल गणना के अनुसार छ: सौ वर्षोँ से अधिक पुराना है । इसी गढ़ी के आग्नेय बुर्ज़ के नीचे बाहर की ओर एक छोटा परन्तु अति प्राचीन मन्दिर है जिसे पुराणिक बुआ के मन्दिर के नाम से जाना जाता है । कुछ लोग इसे मुलिया बाई के मन्दिर के नाम से भी जानते हैँ ।इस मन्दिर मेँ स्थित हनुमान जी की मूर्ति के नीचे एक इबारत खुदी हुई है जिससे भी इसके छ: सौ वर्षोँ से अधिक प्राचीन होने का पता चलता है । यहाँ पर यत्र - तत्र पड़ी प्राचीन मूर्तियाँ कुछ वर्ष पूर्व होशंगाबाद के जिला पुरातत्व संग्रहालय मेँ ले जाकर रख दी गई हैँ । होशंगाबाद के इसी संग्रहालय मेँ टिमरनी की दो नर्तकियोँ की प्राचीन प्रतिमाओँ के छायाचित्र लगे हुए हैँ जो बारहवीँ शताब्दी की हैँ । ये प्रस्तर प्रतिमाएँ आज भी टिमरनी की गढ़ी की दीवार के अन्दरूनी भाग मेँ लगी हुई हैँ । इसके अतिरिक्त इस गढ़ी की चहारदीवारी और बुर्ज़ोँ मेँ भी अनेक दुर्लभ मूर्तियाँ और पुरा सामग्री विद्यमान है । कुछ वर्षोँ पूर्व गढ़ी के बाहर पूर्वी भाग मेँ स्थित बस्ती मेँ दो मकानोँ के जीर्णोद्धार के समय की गई खुदाई मेँ दो नर कंकाल निकले थे लेकिन जागरुकता के अभाव और किसी लफड़े मेँ पड़ने के डर के चलते चुपचाप उन नरकंकालोँ को नर्मदा जी मेँ विसर्जित कर दिया गया अन्यथा उन प्राचीन नरकंकालोँ के अध्ययन से टिमरनी के प्राचीन इतिहास पर कुछ और प्रकाश पड़ सकता था । ऐसी भी किँवदन्तियाँ यहाँ सुनने को मिलती हैँ कि पुराने समय मेँ टिमरनी बस्ती वर्तमान रेल्वे लाइन के उत्तर मेँ तिड़क्यान बाबा के मन्दिर के आसपास बसी हुई थी । पिण्डारियोँ की लूटपाट के समय बस्ती के लोग भागकर गढ़ी के अन्दर शरण लिया करते थे । जब इस प्रकार की वारदातेँ बढ़ने लगीँ तो बस्ती के लोगोँ ने गढ़ी के आसपास बसना शुरू कर दिया । और धीरे - धीरे सभी लोग सुरक्षा की दृष्टि से गढ़ी के आसपास आकर बस गए । इस दृष्टि से टिमरनी बस्ती हरदा से भी प्राचीन सिद्ध होती है ।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)