दिनांक 4 अगस्त 2010 बुधवार को टिमरनी के सरस्वती शिशु मन्दिर के श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे सभागृह मेँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले ने संस्कृत सुभाषितोँ के एक वृहद संकलन ' सुभाषित परिमलः ' का समारोहपूर्वक विमोचन किया । इस अवसर पर उन्होँने इस पुस्तक के लिए संघ के पूज्य सरसंघचालक माननीय मोहनराव जी भागवत द्वारा संस्कृत मेँ प्रेषित शुभ - कामना सन्देश का वाचन भी किया । श्री होसबले ने ' सुभाषित परिमल: ' के संकलनकर्ता और अनुवादक तथा संस्कृत के विद्वान श्री रामचन्द्र विष्णुपंत पातोण्डीकर उपाख्य रामभाऊ पातोण्डीकर को शाल और श्रीफल भेँटकर सम्मानित किया । 15 मार्च 1931 को जन्मे श्री रामभाऊ पातोण्डीकर संस्कृत विषय से एम.ए. , बी.टी. और हिन्दी साहित्य विशारद हैँ । वे बाल्यकाल से ही संघ के स्वयंसेवक हैँ । 1949 से 1955 तक प्रतिकूलता के समय मेँ वे संघ के प्रचारक रहे । एक योग्य शिक्षक के रूप मेँ आपने छात्रोँ की अनेक पीढ़ियोँ को सुसंस्कृत बनाने का स्तुत्य कार्य किया । 1991 मेँ शासकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद उन्होँने भोपाल मेँ विद्या भारती के आवासीय विद्यालय शारदा विहार मेँ मार्गदर्शक के रूप मेँ अपनी सेवाएँ दीँ । सन् 1991 से 2003 तक वे विद्या भारती और संस्कृत भारती , धुले ( महाराष्ट्र ) के कार्य मेँ सहयोगी रहे । इस विमोचन कार्यक्रम मेँ अपने संक्षिप्त उद्बोधन मेँ श्री रामभाऊ पातोण्डीकर ने ' सुभाषित परिमलः ' की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए अपने संस्कृत अनुराग के लिए श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे को अपना प्रेरणास्रोत और गुरू बताया । उन्होँने कहा कि मुझ पर भाऊ साहब जी के अनन्त उपकार हैँ और यह पुस्तक उन्हीँ की कृपा का परिणाम है । संस्कृत के सुभाषितोँ की चर्चा करते हुए उन्होँने कहा कि सुभाषित कठिनाईयोँ के समय हमारा उचित मार्गदर्शन करते हैँ । इस बारे मेँ उन्होँने स्वयं का एक अनुभव भी सुनाया । उन्होँने कहा कि 1980 मेँ उनका स्थानान्तरण बुरहानपुर से कोई हजार मील सुदूर छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गाँव मेँ कर दिया गया । तब कुछ मित्रोँ ने कहा कि फलाँ मंत्री या फलाँ नेता के पास जाकर तबादला रद्द कराने के लिए प्रार्थना करना चाहिए । ऐसे कठिन समय मेँ निम्नलिखित सुभाषित ने मेरा मार्गदर्शन किया ।
'' रे रे चातक सावधानमनसा मित्र क्षणं श्रूयतताम । अम्बोधाः बहवोऽपि सन्ति गगने सर्वेऽपि नैतादृशाः ॥ केचिद् वृष्टिभिरार्द्रयन्ति धरणीँ गर्जन्ति केचिदवृथा । यं यं पश्यसि तस्य तस्य पुरतो मा ब्रूहि दीनं वचः ॥
अर्थात - रे मित्र चातक ! सावधान चित्त से जरा एक क्षण मेरी बात सुनो । आकाश मेँ बादल तो बहुत इकट्ठा हो गए हैँ पर वे सब एक जैसे नहीँ । उनमेँ से कुछ अपनी जलवृष्टि से धरती को सराबोर कर देते हैँ तो कुछ व्यर्थ ही गर्जना करते रहते हैँ । तब जिस किसी को तुम देखो उसी के सामने गिड़गिड़ाना बंद करो , सभी से याचना मत करो ।
इस अवसर पर श्री होसबले जी ने ' सुभाषित परिमलः ' के सम्पादक और शासकीय राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय भोपाल के प्राध्यापक डॉ. विश्वास चौहान को भी शाल व श्रीफल भेँट कर सम्मानित किया । श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला समिति की ओर से श्री रामभाऊ पातोण्डीकर को एक अभिनन्दन पत्र भेँट किया गया जिसका वाचन श्री रमेश दीक्षित ने किया । निश्चित रूप से
' सुभाषित परिमलः ' संस्कृत अनुरागियोँ के लिए अत्यंत उपयोगी पुस्तक सिद्ध होगी । 30 रुपये की सहयोग राशि पुस्तक के महत्व को देखते हुए कम ही जान पड़ती है । पुस्तक मेँ लगभग 250 सुभाषित संकलित हैँ जिनके हिन्दी अर्थ भी साथ ही दिए गए हैँ । पुस्तक का प्रकाशन टिमरनी की श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला समिति द्वारा किया गया है । पुस्तक प्राप्त करने के इच्छुक निम्नलिखित पतोँ पर सम्पर्क कर सकते हैँ ।
* श्री प्रकाश सोलापुरकर , सरस्वती उ.मा. आवासीय विद्यालय , शारदा विहार परिसर , केरवा बाँध मार्ग , भोपाल ( म.प्र.) दूरभाष-9425029512 * डॉ. अतुल गोविन्द भुस्कुटे गढ़ी , टिमरनी , जिला - हरदा ( म.प्र.)
दूरभाष -
07573-23 0283
* बी/9 , स्प्रिँग फिल्ड टॉवर वीर सावरकर नगर, गंगापुर मार्ग , नासिक , पिन-422093
दूरभाष -
0253-2342168
- रमेश दीक्षित , टिमरनी
शुक्रवार, 6 अगस्त 2010
गुरुवार, 27 मई 2010
तिमिर हरणी - भाग - 6
एक लम्बे अन्तराल के बाद इस श्रृंखला का छठवाँ भाग प्रस्तुत कर रहा हूँ । पिछले भाग मेँ मैँने हंस कुमार जी की सहृदयता एवं अपने जमाने के सुप्रसिद्ध अभिनेता सोहराब मोदी के टिमरनी प्रवास का विस्तार से वर्णन किया था । इस भाग मेँ टिमरनी की नदी पर बने राधाबाई के पुल के निर्माण का रोचक इतिहास बताने का प्रयास करूँगा । सबसे पहले यह बताना समीचीन होगा कि आख़िर इस पुल को आम लोग राधाबाई का पुल और नदी को राधाबाई की नदी क्योँ कहते हैँ ?
बात थोड़ी ज्यादा पुरानी है । टिमरनी के तत्कालीन जागीरदार श्रीमन्त सरदार भुस्कुटे जी के परिवार मेँ एक अति धार्मिक विचारोँ की महिला थीँ जिनका नाम राधाबाई था । राधाबाई अपने पति की मृत्यु के बाद उनके शव के साथ सती हो गई थीँ । टिमरनी के सम्पन्न और कुलीन घरानोँ मेँ एक परम्परा होती थी कि उनके परिवार मेँ किसी की मृत्यु होने पर शव का अन्तिम संस्कार सार्वजनिक श्मशान मेँ न किया जाकर अपने खेत अथवा अपने मालिकाना हक़ की खाली पड़ी भूमि पर किया जाता था । आज भी यह परम्परा टिमरनी के कुछ परिवारोँ मेँ यथावत कायम है । भुस्कुटे परिवार मेँ भी ऐसी ही परम्परा थी । बाद मेँ स्वनामधन्य श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे जी ने अपनी पूज्य माताजी की दाह क्रिया सार्वजनिक श्मशान ' मुक्तिधाम ' मेँ करके अपने परिवार की इस परम्परा को तोड़ दिया । परन्तु इस परम्परा के अनुसार ही राधाबाई के स्वर्गीय पति का दाह संस्कार टिमरनी की इसी नदी के किनारे किया गया था और राधाबाई सती का बाना पहन कर अपने पति के शव के साथ चिता पर बैठकर सती हो गई थीँ । बस तभी से टिमरनी का श्रद्धावान समाज इस नदी को राधाबाई की नदी कहकर सम्बोधित करने लगा और स्वाभाविक ही इस नदी पर बनने वाले पुल को भी राधाबाई के पुल की संज्ञा मिल गई । जिस स्थान पर राधाबाई सती हुई थीँ वहाँ पर आज भी एक समाधि बनी हुई है । पुल से पश्चिम की दिशा मेँ नदी के उत्तरी किनारे पर थोड़ा दूर हटकर यह समाधि झाड़ियोँ और घास फूस के झुरमुटोँ के बीच स्थित होने से आमतौर पर दृष्टिगोचर नहीँ होती है । यह समाधि उपेक्षा और रखरखाव के अभाव मेँ जीर्ण शीर्ण हो गई है लेकिन इसमेँ जड़े पत्थरोँ पर नक्काशी का बेजोड़ काम इसकी भव्यता और सुन्दरता का बखूबी बयान करते हैँ । नदी मेँ आने वाली बाढ़ और देखरेख की कमी के चलते इस ऐतिहासिक धरोहर के अनमोल पत्थर उखड़ कर इधर - उधर बिखर रहे हैँ जिसके कारण इस समाधि के अस्तित्व पर संकट छाया हुआ है । कुछ असामाजिक तत्वोँ ने भी इसे क्षति पहुँचाई है और इसके पत्थरोँ के चोरी होने का खतरा भी बना हुआ है । इसी समाधि के पास पत्थरोँ से पटा एक छोटा सा घाट भी था जिसे सती घाट कहते थे । अब तो इस सती घाट का केवल नाम ही शेष है । अलबत्ता इस घाट के अवशेष के रूप मेँ इक्का - दुक्का पत्थर इसके अतीत की कहानी अवश्य कह रहे हैँ । कभी सदाधारा रहने वाली यह छोटी सी नदी अब निराधारा हो चुकी है और इसके अस्तित्व पर भी संकट के बादल मँडरा रहे हैँ । इस नदी के उद्धार को लेकर इस श्रृंखला मेँ आगे कुछ लिखने का प्रयास जरूर करूँगा । यहाँ पर यह ऐतिहासिक तथ्य बताना भी उचित होगा कि इस नदी के पास वाले मैदान पर किसी जमाने मेँ राधाबाई की पुण्य स्मृति मेँ प्रतिवर्ष एक भव्य मेले का भी आयोजन होता था । आज भी टिमरनी मेँ कुछ पुरानी पीढ़ी के ऐसे लोग मौजूद हैँ जिन्होँने इस मेले का आनन्द उठाया है और रायझूलोँ का लुत्फ़ लिया है । बुज़ुर्ग़ बताते हैँ कि एक बार इस मेले मेँ भयंकर अग्निकाण्ड हो गया था जिसमेँ दूकानदारोँ को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ी थी । बस तभी से यह मेला बन्द हो गया ।
आइये ! अब राधाबाई के पुल के निर्माण की रोचक गाथा भी सुन लेँ । पिछले भाग मेँ मैँने लिखा था कि पुल बनने के पूर्व नदी की बाढ़ का पानी गाँव मेँ घुस जाया करता था । कई बार अतिवृष्टि से बाढ़ का पानी टिमरनी की गढ़ी के मुख्य द्वार तक भी आ जाया करता था । ऐसे मेँ बड़ी भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती थी । लोगोँ की इस परेशानी को समझते हुए हंस कुमार जी ने तत्कालीन अँग्रेज सरकार को नदी पर पुल बनाने की योजना सुझाई जिसे अँग्रेजी शासन ने तुरन्त स्वीकार कर लिया । ऐसा लगता है कि इस पुल के वास्तुकार भी स्वयं हंस कुमार जी ही थे क्योँकि राधास्वामी हाई स्कूल और इस पुल की बाह्य संरचना मेँ एक ही व्यक्ति की परिकल्पना अभिव्यक्त होती है । जो भी हो हंस कुमार जी के मार्गदर्शन मेँ जब पुल के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ तो खम्भोँ के लिए पानी के बीच गड्ढे खोदे जाने लगे । अचानक ही एक गड्ढे की खुदाई के दौरान पानी का एक काफ़ी मोटा स्रोत फूट पड़ा । यह स्रोत इतना जबरदस्त था कि पानी की मोटी धार आसमान मेँ लगभग 50 फीट की ऊँचाई तक जा रही थी । पानी के इस स्रोत को रोकने के सभी स्थानीय प्रयास विफल हो गए । पानी के इस स्रोत का दबाव इतना अधिक था कि जब इसे रोकने के लिए इसके गड्ढे मेँ लकड़ी की मोटी - मोटी म्याल डाली गईँ तो पानी ने उन्हेँ कई फीट ऊपर उछाल दिया । प्रकृति के इस चमत्कार को देखने के लिए न केवल टिमरनी बल्कि आसपास के कई गाँवोँ से भी जन सैलाब उमड़ पड़ा । जिसने भी सुना वो इस अजूबे को देखने के लिए दौड़ पड़ा । कहते हैँ कि यह चमत्कार लगातार कई दिनोँ तक चलता रहा था । अन्त मेँ नागपुर तथा अन्य स्थानोँ से विशेषज्ञ बुलाए गए और उन्होँने इस स्रोत मेँ सीमेण्ट की भरी की भरी अनेक बोरियाँ झोँक डालीँ तब कहीँ जाकर पानी का दबाव कम हुआ और आखिर मेँ उसे बन्द करने मेँ सफलता प्राप्त हुई । इस प्रकार राधाबाई के इस पुल के निर्माण का रोचक इतिहास जो कि समय के साथ धुँधला पड़ता जा रहा था टिमरनी के बारे मेँ जानने की इच्छुक नई पीढ़ी के लिए एक अच्छी जानकारी के रूप मेँ मैँने सहेजने का प्रयास किया है । मुझे विश्वास है कि जिज्ञासु पाठक इस पर अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराने हेतु मुझे अवश्य ही ई मेल करेँगे ।
धन्यवाद ।

शनिवार, 27 मार्च 2010
तिमिर हरणी - भाग 5
इस लेखमाला के चौथे भाग के बारे मेँ एक अनाम पाठक ने मुझे ई मेल भेजते हुए लिखा है कि न तो मैँ टिमरनी के बारे मेँ कुछ जानता हूँ और न ही हंसकुमार जी के बारे मेँ , पर आपका लेख पढ़कर यह मालूम हुआ कि पहले हंसकुमार जी जैसे लोग भी होते थे । उन्होँने ठीक ही लिखा है क्योँकि आजकल नि:स्वार्थ समाजसेवी और परोपकारी लोग दुर्लभ हैँ । उन सज्जन ने यह अनुमान भी लगाया है कि हंसकुमार जी का घर भी आलीशान रहा होगा । उन्होँने मुझसे यह आग्रह भी किया है कि मैँ अपने इस ब्लॉग मेँ उनके घर का चित्र भी लगाऊँ । पर मुझे खेद है कि मैँ उनके इस अनुरोध को पूरा नहीँ कर पा रहा हूँ । इसका एक कारण तो यह है कि वे आगरा के निवासी थे और संभवत: उनका सम्बन्ध पंजाब से था । दूसरा कारण यह है कि उन्होँने टिमरनी मेँ अपना कोई घर नहीँ बनाया था । मैँने सुना है कि वे यहाँ रेल्वे स्टेशन के पास स्थित राजा बरारी एस्टेट के परिसर मेँ एक छोटे से आवास मेँ रहा करते थे । ये तमाम बातेँ मैँने अपने ताऊजी स्व. श्री राधेलाल दीक्षित और टिमरनी के अन्य बुज़ुर्ग़ोँ से सुनी हैँ । मेरे ताऊजी के साथ हंसकुमार जी के बड़े मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध थे । हमारे संयुक्त परिवार मेँ हमारे एक काकाजी श्री कुञ्जीलाल दीक्षित थे । हम सभी परिजन उन्हेँ अण्णा कहते थे । बचपन मेँ भयंकर चेचक निकलने के कारण अण्णा गूँगे और बहरे हो गए थे । अण्णा गूँगे - बहरे अवश्य थे लेकिन अपने हाथोँ के इशारोँ और हाव - भाव से अभिव्यक्ति की विलक्षण क्षमता उनमेँ थी । संवेदनशील हंसकुमार जी जब भी अण्णा को देखते थे तो उन्हेँ बहुत दु:ख होता था । इस श्रृंखला के पिछले भाग मेँ मैँने लिखा था कि हंसकुमार जी का अँग्रेजोँ और देश की तत्कालीन नामी गिरामी हस्तियोँ से अच्छा परिचय था । इसी तरह बम्बई के कुछ प्रसिद्ध डॉक्टरोँ को भी वे जानते थे । वे अण्णा को लेकर बम्बई गए और वहाँ उनका सभी प्रकार का परीक्षण करवाया । लगभग सभी डॉक्टरोँ ने अण्णा के इलाज को असम्भव बताया । इतना ही नहीँ हंसकुमार जी ने अण्णा को बम्बई के लगभग सभी दर्शनीय स्थानोँ की सैर भी कराई । हंसकुमार जी का बम्बई की अनेक फिल्मी हस्तियोँ से भी अच्छा परिचय था । सुप्रसिद्ध कलाकार और निर्माता निर्देशक सोहराब मोदी भी उनमेँ से एक थे । उस समय सोहराब मोदी का अपना थियेटर समूह था और वे देश भर मेँ थियेटर के साथ नाटकोँ का प्रदर्शन किया करते थे । हंसकुमार जी के आग्रह पर सन 1925 के आसपास सोहराब मोदी अपने थियेटर समूह के साथ टिमरनी आए थे और क़रीब एक माह तक अपने शानदार नाटकोँ का प्रदर्शन कर टिमरनी और आसपास के ग्रामीणोँ का खूब मनोरंजन किया । उस जमाने मेँ मनोरंजन के कोई अन्य साधन न होने से सोहराब मोदी के इन नाटकोँ की बड़ी चर्चा रही थी । टिमरनी मेँ प्राचीन शंकर मन्दिर के पीछे सरदार भुस्कुटे की एक पायगा थी जो चारोँ तरफ से दीवार से घिरी थी और अन्दर प्रवेश के लिए केवल एक बड़ा सा दरवाजा था । यहाँ ढोर , बैल आदि बाँधे जाते थे । सोहराब मोदी ने थियेटर के प्रदर्शन के लिए इसी स्थान को चुना था । महीने भर तक इस जगह पर मानो मेला सा लगा रहा था । सोहराब मोदी के साथ आए कलाकारोँ मेँ तत्कालीन अभिनय और संगीत जगत के बेजोड़ लोग भी थे । सोहराब मोदी स्वयं कला के बहुत बड़े पारखी थे । थियटर मेँ हारमोनियम बजाने के लिए जो कलाकार था उसकी सधी हुई उँगलियाँ हारमोनियम की रीडोँ पर मानो नृत्य करती थीँ । संयोग से एक दिन उस कलाकार को बुख़ार आ गया । सोहराब मोदी प्रदर्शन मेँ व्यवधान की आशंका से बड़े चिन्तित हो गए । उन्होँने हंसकुमार जी के पास जाकर अपनी समस्या बयान की कि अब ऐसी स्थिति मेँ क्या किया जाए ? तब हंसकुमार जी ने कहा घबराइये मत हमारी छोटी सी टिमरनी मेँ भी एक महान कलाकार रहते हैँ जो कई प्रकार के वाद्य बजाने मेँ सिद्धहस्त हैँ , आप उनसे अपना काम चला लीजिए । टिमरनी के वे कलाकार कोई और नहीँ बल्कि स्व. शिवनारायण जी बिल्लौरे ' पेटीमास्टर ' थे । अच्छी हारमोनियम बजाने के कारण ही लोग उन्हेँ पेटीमास्टर के नाम से जानते थे । हंसकुमार जी की बात सुनकर सोहराब मोदी ने कहा कि टिमरनी का कितना भी बड़ा कलाकार हमारे थियेटर मेँ चल नहीँ पाएगा । इस पर हंसकुमार जी ने कहा कि आप एक बार उनकी कला को देख तो लीजिए । हंसकुमार जी की बात मानकर सोहराब मोदी इसके लिए तैयार हो गए । दोनोँ मिलकर श्री शिवनारायण जी बिल्लौरे ' पेटीमास्टर ' के घर गए और उनका हारमोनियम वादन देखा - सुना । सोहराब मोदी उनकी कला को देखकर आश्चर्य मेँ पड़ गए और बोले कि इतना महान कलाकार यहाँ छोटी सी टिमरनी मेँ क्योँ पड़ा है ? उन्होँने पेटीमास्टर जी को उनके साथ बम्बई चलने का अनुरोध किया लेकिन न मालूम किस कारण से उन्होँने सोहराब मोदी को मना कर दिया । शायद तब बम्बई के फिल्मी वातवरण को एक परम्परावादी ब्राह्मण होने के कारण पेटीमास्टर जी ने अच्छा नहीँ समझा होगा । यूँ कहा जाए कि फिल्म जगत स्व. बिल्लौरे जी की कला से वंचित रह गया या स्वयं बिल्लौरे जी आगे बढ़ने के एक अच्छे अवसर से चूक गए । जो भी हो मोदी थियेटर का वह हारमोनियम वादक जितने दिन तक बीमार रहा उतने दिन तक बिल्लौरे जी ने उसकी जगह हारमोनियम वादन करके नाटकोँ का प्रदर्शन यथावत जारी रखा । स्व. बिल्लौरे जी का यह सहयोग सोहराब मोदी कभी नहीँ भूले ।
मंगलवार, 16 मार्च 2010
भारतीय नववर्ष
वर्ष प्रतिपदा या गुड़ी पड़वाँ का पवित्र पर्व हम सभी भारतवासियोँ के लिए गर्व और आनन्द का विषय है लेकिन खेद के साथ कहना पड़ता है कि हमारे द्वारा पश्चिम के अति अन्धानुकरण के कारण इस पर्व से जुड़े धार्मिक , सामाजिक , ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व से नई पीढ़ी अवगत नहीँ है । यदि यही हालत रही तो हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पहचान का संकट उपस्थित होने का डर है । आईए ! आज इस पुण्य अवसर पर हम कुछ महत्वपूर्ण तथ्योँ का स्मरण कर लेँ ।
1 - इस दिन जगत्पिता ब्रह्मा जी ने ॐकार के ब्रह्मनाद के निरूपण के साथ ही सृष्टि की रचना की थी ।
2 - विश्व की प्राचीनतम एवं विज्ञान सम्मत कालगणना का आरम्भ इसी दिन से हुआ था ।
3 - शक्ति की उपासना के पर्व चैत्रीय नवरात्र का प्रथम दिन ।
4 - अयोध्या मेँ इसी दिन भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ ही भारतवर्ष मेँ रामराज्य स्थापित हुआ था ।
5 - आज ही के दिन धर्मराज युधिष्ठिर का राजतिलक हुआ था ।
6 - आज से 2066 वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने आक्रमणकारी शकोँ को पराजित कर विक्रम सम्वत प्रारम्भ किया था । शत्रु शकोँ को परास्त करने के कारण ही उन्हेँ शकारि विक्रमादित्य भी कहा जाता है ।
7 - आज से 1931 वर्ष पूर्व पुन: शकोँ ने आक्रमण किया जिन्हेँ सम्राट शालिवाहन ने परास्त कर शालिवाहन सम्वत प्रारम्भ किया था ।
8 - आज ही के दिन वरुणावतार श्री झूलेलाल जी का भी इस धराधाम पर अवतरण हुआ था ।
9 - सिक्ख पंथ के द्वितीय गुरु अंगद देव जी का भी आज के दिन ही जन्म हुआ था ।
10 - उत्तर भारत के महान हिन्दू योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य ने मुग़ल बादशाह अक़बर पर आज ही के दिन ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी ।
11 - महर्षि दयानन्द सरस्वती ने आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना की थी ।
12 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और जन्मजात देशभक्त आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म भी आज के महत्वपूर्ण दिवस को ही हुआ था। ऐसे महान पर्व पर समस्त सुधी पाठकोँ , मित्रोँ , शुभ - चिन्तकोँ , परिजन और पुरजन को अनेकानेक शुभ - कामनाएँ और बधाई ।

शुक्रवार, 5 मार्च 2010
तिमिर हरणी - भाग 4
टिमरनी और टिमरनी के निवासियोँ की उन्नति मेँ यहाँ के राधास्वामी हाई स्कूल का अविस्मरणीय योगदान है । इस स्कूल की स्थापना सन 1929 मेँ हुई थी । इसके पहले यहाँ केवल एक प्राथमिक शाला ही थी जो शंकर मन्दिर के पास स्थित भवन मेँ लगती थी । आज भी यह स्कूल उसी प्राचीन भवन मेँ लगता है , यह बात अलग है कि अब इसका दर्जा मिडिल स्कूल का हो गया है और इसके परिसर मेँ कुछ नए कक्षोँ का निर्माण भी हो गया है । बाद मेँ एक कन्या प्राथमिक शाला भी खुल गई जो दत्त मन्दिर के पीछे एक पुराने भवन मेँ लगती थी । इस भवन का अब कोई अस्तित्व नहीँ बचा है । अब यहाँ केवल मैदान है जो आजकल महावीर ग्राउण्ड के नाम से जाना जाता है और अब यहाँ धार्मिक और सामाजिक आयोजन होते रहते हैँ । उस समय आगे की पढ़ाई के लिए केवल हर दृष्टि से सक्षम लोग ही अपने बच्चोँ को बाहर भेज सकते थे । इस प्रकार उच्च शासकीय शिक्षा की तत्कालीन व्यवस्था से टिमरनी के लोग लगभग वंचित ही रहते थे । ऐसे समय मेँ हंसकुमार नामक एक उच्च शिक्षित विद्वान आगरा से टिमरनी आए । वे जंगल के ठेकेदार थे , उन्होँने टिमरनी के पास के जंगलोँ का ठेका लिया हुआ था । अँग्रेज अधिकारियोँ के साथ उनके बहुत ही अच्छे सम्बंध थे । टिमरनी का वातावरण उन्हेँ कुछ ऐसा भाया कि वे यहीँ के होकर रह गए । यहाँ के प्रतिष्ठित लोगोँ के साथ उनका उठना - बैठना था । हंसकुमार दयालबाग आगरा के राधास्वामी सत्संग नामक सम्प्रदाय के अनुयायी थे । इस सम्प्रदाय के पाँचवे गुरु सर साहब जी महाराज थे जिन्हेँ आदर से सभी हुजूर साहब कहते थे । वे संभवत: हंसकुमार जी के बड़े भाई थे । हंसकुमार जी ने हुजूर साहब को टिमरनी आने का आग्रह किया । इस प्रकार हुजूर साहब का टिमरनी मेँ शुभ आगमन हुआ । टिमरनी के गण्यमान्य सज्जनोँ की एक बैठक हंसकुमार जी ने आयोजित की जिसमेँ हुजूर साहब भी उपस्थित हुए । इस बैठक मेँ टिमरनी मेँ शिक्षा की जरूरत पूरी करने के लिए हाई स्कूल खोलने की आवश्यकता पर चर्चा हुई । टिमरनी के तत्कालीन परम्परावादी लोगोँ ने यहाँ हाई स्कूल खोले जाने का पुरजोर विरोध किया । तब हुजूर साहब ने हंसकुमार जी से कहा कि जब यहाँ के लोग नहीँ चाहते तो आप क्योँ हाई स्कूल खोलने की ज़िद कर रहे हैँ । तब हंसकुमार जी ने कहा कि ये लोग शिक्षा के महत्व को समझ नहीँ पा रहे हैँ और इसीलिए यहाँ हाई स्कूल शुरु किए जाने की जरूरत है । हंसकुमार जी के अकाट्य तर्कोँ से सहमत होते हुए हुजूर साहब ने अन्त मेँ हाई स्कूल प्रारंभ करने की अनुमति दे दी । इस प्रकार 1929 मेँ टिमरनी मेँ राधास्वामी हाई स्कूल की स्थापना हुई । समय गवाह है कि हंसकुमार जी की सोच कितनी दूरगामी थी । आज इस स्कूल से पढ़कर निकले विद्यार्थियोँ ने देश के विभिन्न क्षेत्रोँ मेँ प्रतिष्ठित पदोँ पर कार्य करते हुए राष्ट्र और समाज की अभूतपूर्व सेवा की है । प्रारंभ मेँ इस स्कूल की कक्षाएँ रेल्वे फाटक के पास स्थित राजा बरारी एस्टेट के तत्कालीन टीन शेडोँ मेँ लगा करती थीँ । अब इस स्कूल को एक विशाल परिसर और भवन की दरकार थी । हंसकुमार जी ने अपनी ऊँची पहुँच और वाकपटुता से स्कूल के लिए रेल्वे स्टेशन और बस्ती के बीच स्थित एक खेत हासिल किया जहाँ 1932 मेँ राधास्वामी हाई स्कूल की बहुत ही ख़ूबसूरत और बेजोड़ इमारत तामीर हुई । ऐसा कहते हैँ कि इस नायाब भवन का मानचित्र स्वयं हंसकुमार जी ने तैयार किया था । इस इमारत का निर्माण हंसकुमार जी ने स्वयं अपनी देखरेख मेँ करवाया था । इसकी एक - एक ईँट पर हंसकुमार जी का संक्षिप्त नाम H K अंकित है । यूँ तो हंसकुमार जी ने समाज की भलाई के अनेक कार्य टिमरनी मेँ किए हैँ लेकिन राधास्वामी हाई स्कूल की स्थापना करके उन्होँने जो महान कार्य किया है उसके लिए उन्हेँ हमेशा याद रखा जायेगा । टिमरनी के लोग उनके इस उपकार के लिए सदैव ऋणी रहेँगे । टिमरनी के पुराने लोग आज भी हंसकुमार जी को भावुक होकर याद करते हैँ । कहते हैँ कि तब टिमरनी मेँ अँग्रेजी बोलने और समझने वाले केवल दो ही लोग थे एक हंसकुमार जी और दूसरे श्री जगन्नाथराव जी मुजुमदार । तब यदि किसी के यहाँ तार ( टेलीग्राम ) आता था तो इसका यही अर्थ होता था कि किसी की मौत हो गई है । तार मिलते ही घर मेँ कोहराम मच जाता था । तब अँग्रेजी मेँ लिखे हुए उस तार को पढ़वाने के लिए इन्हीँ दो सज्जनोँ के पास जाना पड़ता था । कई बार तार मेँ किसी खुशी की ख़बर भी होती थी लेकिन जब तक उसे इनसे पढ़वाया जाता था तब तक घर मेँ मातम का ही माहौल रहता था । एक समय था जबकि टिमरनी मेँ किसी के पास सायकल भी नहीँ थी ऐसे समय मेँ हंसकुमार जी के पास मोटरकार हुआ करती थी । चूँकि हंसकुमार जी का जंगलोँ के ठेके का काम था और इस कारण उन्हेँ राजा बरारी के जंगलोँ मेँ बार - बार जाना - आना पड़ता था इस कारण वे मोटरकार रखते थे । बच्चे उनकी मोटरकार को देखने के लिए दौड़ा करते थे । उस जमाने मेँ हंसकुमार जी ने टिमरनी से राजाबरारी के जंगल तक टेलीफोन की लाइन अपने स्वयं के खर्चे से डलवाई थी जिसके तारोँ के लिए लकड़ी की बल्लियाँ खड़ी की गई थीँ । आज कम्प्यूटर और मोबाइल फोन के युग मेँ ये बातेँ अविश्वसनीय भले ही लगेँ मगर हक़ीकत तो यही है । कहते हैँ कि उस जमाने मेँ टिमरनी के हर छोटे - बड़े काम मेँ केन्द्रीय भूमिका हंसकुमार जी की ही होती थी । टिमरनी की नदी के पुल का निर्माण भी हंसकुमार जी की ही देन है जिसे राधाबाई का पुल कहते हैँ । इस पुल के निर्माण से नदी की बाढ़ का पानी गाँव मेँ घुसना बन्द हो गया वरना पहले सारा गाँव जलमग्न हो जाया करता था और हर साल लोगोँ को बड़ी परेशानी और नुकसान उठाना पड़ता था ।
रविवार, 28 फ़रवरी 2010
बुरा न मानो होली है !
जब सबके ही मुँह
काले होँ ,
फिर किसका मुँह
हम लाल करेँ ?
इस असमंजस मेँ बैठे हैँ ,
किस रंग का
इस्तेमाल करेँ ?
- रमेश दीक्षित , टिमरनी
सभी मित्रोँ , परिचितोँ ,
शुभ - चिन्तकोँ , और परिजनोँ को होली के रंग - बिरंगे पर्व की हार्दिक शुभ - कामनाएँ

बुधवार, 10 फ़रवरी 2010
श्री उत्तमसिँह सोनकिया
कल 9 फरवरी को सुबह मोबाइल की घण्टी सुनकर नीँद खुली । भाई सुरेन्द्र धनगर ने यह मनहूस ख़बर दी कि रात को टिमरनी के पूर्व विधायक श्री उत्तमसिंह सोनकिया का हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया है । एक धक्का सा लगा , मन मेँ अनेक विचार आने लगे । अभावोँ मेँ पला , संघर्षोँ से खेला एक अत्यन्त सहज - सरल व्यक्ति समाजसेवा के क्षेत्र मेँ काम करते हुए पहले टिमरनी नगर पंचायत का पार्षद और फिर टिमरनी का विधायक बना । वे एक मिलनसार और जमीन से जुड़े इंसान थे । मैँ उन्हेँ छात्र जीवन से ही जानता था । वे स्वभाव से गम्भीर दिखते थे लेकिन विनोदप्रिय भी थे । धर्म और ईश्वर मेँ उनकी अगाध श्रद्धा थी । वे टिमरनी के अब तक के सभी विधायकोँ मेँ अकेले ऐसे विधायक थे जो टिमरनी के ही निवासी थे । पिछले एक सप्ताह मेँ टिमरनी पर यह दूसरा वज्रपात था । इसके पूर्व युवा व्यवसायी भाई मुकेश जैन एक सड़क हादसे का शिकार होकर हमसे बिछुड़ गए । दोनोँ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)