गुरुवार, 15 सितंबर 2011

जिस अमेरिका ने नरेन्द्र मोदी को वीज़ा देने से साफ इंकार कर दिया था वही अमेरिका आज उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता का लोहा मानते हुए उनकी भूरि - भूरि प्रशंसा कर रहा है । नरेन्द्र मोदी को पानी पी - पी कर कोसने वाले वामपंथी , काँग्रेसी और तथाकथित बुद्धिजीवी गुजरात जाकर उनके काम को देखेँ और यदि हो सके तो कुछ प्रेरणा भी लेँ । मीडिया को भी अब वे प्रधान मंत्री पद के लिए योग्यतम उम्मीदवार के रूप मेँ दिखाई देने लगे हैँ ।
भोपाल के टी.वी. चैनल बंसल न्यूज़ ने आज अपने दर्शकोँ से एक सवाल पूछा था कि राहुल गाँधी और नरेन्द्र मोदी मेँ से आपकी दृष्टि मेँ कौन अच्छा प्रधान मंत्री हो सकता है ? इसके उत्तर मेँ शाम साढ़े पाँच बजे तक आशा के विपरीत आश्चर्यजनक रूप से 85 % से भी अधिक दर्शकोँ ने नरेन्द्र मोदी के पक्ष मेँ अपना मत व्यक्त किया जबकि काँग्रेस के युवराज मेँ 15 % से भी कम लोगोँ ने अपनी रुचि दिखाई । ज़ाहिर है कि नरेन्द्र मोदी के जन हितैषी कामोँ का जादू लोगोँ के सिर पर चढ़कर बोल रहा है । जनमन की यह अभिव्यक्ति काँग्रेस मेँ मौजूद आला दर्ज़े के चाटुकारोँ को रास नहीँ आने वाली है । ऐसे बयान बहादुर काँग्रेसी बंसल न्यूज़ के इस सर्वेक्षण को या तो फ़र्ज़ी करार देँगे या फिर इसे संघ और भा.ज.पा. द्वारा प्रायोजित बता देँगे । कुछ भी हो जाए पर हम नहीँ सुधरेँगे ।

मंगलवार, 6 सितंबर 2011

जब हमारी सरकार दुनिया भर मेँ समूचे कश्मीर प्रान्त को भारत का अटूट अंग बताती फिरती है तब चीन द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर मेँ रेल लाइन बिछाने के मुद्दे पर मिमियाती आवाज मेँ केवल विरोध व्यक्त करके अपने कर्तव्य को पूरा क्योँ कर रही है ? जनता ने यह देश इस सरकार के हाथोँ मेँ इस विश्वास के साथ सौँपा है कि वह इसकी अखण्डता की पूरी सुरक्षा करेगी । मिमियाने के बदले सरकार को सिँह गर्जना करते हुए तत्काल सैन्य हस्तक्षेप करके चीन द्वारा कराए जा रहे निर्माण को बलात रोकना चाहिए और चीन के इस कुकृत्य को भारत के अन्दरूनी मामले मेँ दखल करार देकर उसके साम्राज्यवादी मंसूबोँ पर पानी फेरना चाहिए । मगर भ्रष्टाचार के दलदल मेँ आकण्ठ डूबी केन्द्र सरकार से ऐसी किसी भी कार्यवाही की उम्मीद करना बेकार है । सरकार खुशफहमी है और यह मानकर चल रही है कि विरोध व्यक्त कर देने भर से चीन डरकर अपना काम रोक देगा । पर यदि भारत सरकार ने चीन की दगाबाजी के अपने पुराने अनुभवोँ से कोई सबक नहीँ लिया तो देशवासियोँ को किसी संभावित खतरे के लिए तैयार रहना चाहिए । हे भगवान्‌ ! हमारी सरकार को इस देश की सीमाओँ की रक्षा करने की सद्बुद्धि दे ।
- रमेश दीक्षित , टिमरनी

रविवार, 28 अगस्त 2011

अन्ना हजारे के शान्तिपूर्ण और अहिँसक जन आन्दोलन की अभूतपूर्व सफलता ने देश की जनता के मन मेँ आशा की एक नई किरण जगा दी है । इसके अलावा इस जन आन्दोलन से इस देश के बड़बोले और भ्रष्ट नेताओँ को अपनी औक़ात का भी अनुमान हो गया है । अन्ना जी ने यह सिद्ध कर दिया कि लोकतंत्र मेँ जनता मालिक होती है और सरकार नौकर ।
आशा है कि देश के भ्रष्ट तंत्र और सड़ - गल चुकी व्यवस्था को बदलने के लिए अन्ना जी का यह जन आन्दोलन एक मील का पत्थर सिद्ध होगा । - रमेश दीक्षित , टिमरनी

गुरुवार, 5 मई 2011

दिग्विजय सिँह का डी.एन.ए. टेस्ट करवाया जाए

काँग्रेस नेता दिग्विजय सिँह जिस निम्न स्तर पर उतरकर आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहकर महिमामण्डित करने की कोशिश कर रहे हैँ वह न केवल शर्मनाक और निन्दनीय है अपितु राष्ट्रद्रोह भी है । अपने देश और अपनी पार्टी के सम्मान की जरा भी परवाह न करते हुए वे आतंकवादी हमलोँ मेँ मारे गए हजारोँ बेगुनाह देशवासियोँ और देशभक्तोँ के जख्मोँ पर नमक छिड़कने का ही काम कर रहे हैँ । मुसलमानोँ को लुभाने के लिए नीचे गिरकर नित नई बयानबाजी करने के कारण दिग्विजय सिँह के बारे मेँ यह सन्देह पुख्ता होने लगा है कि वे हिन्दू की औलाद भी हैँ या नहीँ । इसके लिए उनका डी.एन.ए. टेस्ट कराया जाना चाहिए ।
- रमेश दीक्षित , टिमरनी

मंगलवार, 3 मई 2011

दिग्विजय सिँह और ओसामा बिन लादेन

काँग्रेस नेता दिग्विजय सिँह ने आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन की लाश को समुद्र मेँ दफनाने की अमेरिकी कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताते हुए इसकी घोर निन्दा की है । इस मामले मेँ भारतीयोँ को दिग्विजय सिँह से ऐसी ही टुच्ची टिप्पणी की उम्मीद थी । दिग्विजय सिँह के इस बयान से अमेरिका मेँ जरूर खलबली मच गई होगी । इससे घबराकर अब अमेरिकी सरकार ओसामा की लाश को समुद्र से निकालकर ससम्मान दिग्विजय सिँह को सौँप देगी और दिग्विजय सिँह उसे दिल्ली मेँ राजघाट के आसपास एक बड़े आहाते मेँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफन करवाकर एक भव्य मजार का निर्माण करवाएँगे और फिर वहाँ प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन किया जाएगा जिसमेँ दुनिया भर के मशहूर कव्वाल मर्सिया कलाम पेश करेँगे और उसकी सदारत स्वयं दिग्विजय सिँह करेँगे । धन्य हैँ दिग्विजय सिँह और उनकी मानसिकता ।
- रमेश दीक्षित , टिमरनी

ओसामा बिन लादेन

अपने देश के दुश्मन के साथ कैसा सुलूक किया जाता है यह कोई अमेरिका से सीखे । ओसामा बिन लादेन को उसके अभेद्य किले मेँ घुसकर मार गिराने की कार्रवाई प्रशंसनीय है । इसके विपरीत हमारे देश के दुश्मन तो हमारे ही कब्जे मेँ हैँ और अदालत ने उन्हेँ मौत की सजा भी सुना दी है फिर भी हमारी सरकार उन्हेँ फाँसी पर लटकाने से परहेज कर रही है । इतना ही नहीँ तो मेहमानोँ की तरह उनकी खातिरदारी की जा रही है और उनकी सुरक्षा पर जनता की गाढ़ी कमाई का करोड़ोँ रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है । दलीय हितोँ को राष्ट्र हित से ऊपर रखने वाली काँग्रेस नीत केन्द्रीय सरकार का यह नीचतापूर्ण कृत्य राष्ट्रद्रोह ही है । अपने दुश्मन नं. 1 को 40 मिनिट के सफल अभियान मेँ जिन्दा पकड़ लेने के बावजूद मौत के घाट उतार दिया । इस देश के निर्लज्ज नेतृत्व से ऐसी दृढ़ इच्छाशक्ति की आशा करना अपने आप को धोखा देने जैसा है । भगवान से प्रार्थना करेँ कि वह हमारे नेताओँ को सद्बुद्धि दे ।

रविवार, 3 अप्रैल 2011

नव संवत्सर मंगलमय हो

आज भारतीय नव संवत्सर का प्रथम दिवस है । इसे गुड़ी पड़वाँ के नाम से भी जाना जाता है । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हमारा नया वर्ष आरंभ होता है । आज से विक्रम संवत 2068 शुरू हो गया है । दुर्भाग्य से इन बातोँ की जानकारी हमारे देश की नई पीढ़ी को नहीँ है । वास्तव मेँ इसमेँ नई पीढ़ी का दोष नहीँ है । हमारी पारिवारिक परम्पराओँ से अब संस्कृति और संस्कार धीरे - धीरे लुप्त होते जा रहे हैँ । पश्चिम की अंधी नकल के कारण हमारी भारतीयता की पहचान संकट मेँ है । इसे बचाना और सुरक्षित रखना ही जरूरी नहीँ है अपितु इसका संरक्षण , पोषण और पल्लवन भी परम आवश्यक है वरना हमारा अस्तित्व इतिहास का विषय बन जाएगा । आज की पीढ़ी को पश्चिम से आयातित न्यू इयर्स डे , फ्रेँड्स डे , मदर्स डे , फादर्स डे और वेलेण्टाइन्स डे तो मालूम हैँ पर वर्ष प्रतिपदा के बारे मेँ कोई जानकारी नहीँ है । पूर्व मेँ परिवार की व्यवस्थाएँ ही कुछ इस तरह की होती थीँ भारतीय संस्कार और परम्पराओँ की जानकारियाँ स्वाभाविक रूप से अगली पीढ़ी को हस्तान्तरित हो जाया करती थीँ लेकिन परिवारोँ के विखण्डन से इस सिलसिले को आघात पहुँचा है । खेद का विषय है कि वर्तमान मेँ हमारा राष्ट्रीय समाज अपने गौरवशाली अतीत को भूलकर सिँह के उस छौने की तरह आत्मविस्मृत हो गया है जो अपने झुण्ड से बिछड़ने के कारण भेड़ोँ के बीच पला और दहाड़ना भूलकर मिमियाना सीख गया और शिकार करना छोड़कर वनस्पति खाने लगा था । आज आवश्यकता है कि हम अपने खोए हुए आत्मगौरव को पहचानकर उसकी पुनर्स्थापना करेँ ।
सभी सुधी पाठकोँ , शुभ - चिन्तकोँ और मित्रोँ को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभ - कामनाएँ । नया साल हम सभी के जीवन मेँ सुख , समृद्धि और प्रसन्नता लाए , यही परमपिता परमेश्वर के श्री चरणोँ भेँ प्रार्थना है ।
इति शुभम ।
- रमेश दीक्षित , टिमरनी